
सोमवार को बड़ौदा आरसेटी कानपुर देहात द्वारा मलासा ब्लॉक के ततारपुर ग्राम पंचायत में चल रहे 12 दिवसीय दोना पत्तल मिठाई के डिब्बे बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री गंगाराम ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल के लिए शुभकामनाये प्रदान की | इसके उपरांत निदेशक आरसेटी मयंक कटियार ने सभी प्रशिक्षुओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए जोर दिया एवं उनको रोजगार स्थापित करने में संस्थान द्वारा दी जानी वाली मदद के बारे में भी अवगत कराया| समापन के अवसर पर संस्थान के फैकल्टी पंकज कुमार, निखिल मिश्रा, कार्यालय सहायक योगेंद्र सिंह, हर्षित मिश्रा, अटेंडर रोहित, माली शिवम् उपस्थित रहें |










