पंचांग के अनुसार मंगलवार को दशमी तिथि, चंद्र तुला राशि में और सूर्योदय 07:15 बजे होगा।
सभी राशियों के लिए मुख्य भविष्यवाणियां नीचे दी गई हैं !
मेष राशिफलसामाजिक मेलजोल और खरीदारी होगी, लेकिन काम पर एकाग्र रहें।
धन खर्चीला रहेगा, प्रेम में समझदारी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। हो सकता है कि आज नई जिम्मेदारी मिले।
वृषभ राशिफलव्यस्तता बढ़ेगी, करियर में सफलता मिलेगी।
अचानक धन लाभ संभव, प्रेम रोमांटिक रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी और कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर को भी पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफलपरिवार के साथ शांति मिलेगी, अटके काम पूरे होंगे।
धन सामान्य, प्रेम में भावनाएं महत्वपूर्ण। इंटरव्यू, मीटिंग या डील के लिए दिन अच्छा है। दोस्त या भाई-बहनों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मन इधर-उधर भाग सकता है। ऐसे में आप दिन में ध्यान जरूर करें।
कर्क राशिफलबच्चों के साथ मस्ती होगी, आर्थिक मजबूती बनी रहेगी।
करियर में दोस्तों का सहयोग, स्वास्थ्य में सुधार।आपका खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा ऑयली और फैटी चीजें ना खाएं।
सिंह राशिफलतारीफ मिलेगी, यात्रा लाभकारी।
खर्च जरूरी, प्रेम खुशीपूर्ण। मौसम का असर रहेगा।आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अब आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। ऐसे में नए मौके लेने से ना कतराएं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईगो से बचें नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है।
कन्या राशिफलघर में व्यस्तता, छात्र अच्छा करेंगे।
करियर में इंतजार करें, प्रेम में मुलाकात। गले की देखभाल।आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से चीजों को संभाल लेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम भी जरूरी है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें
तुला राशिफलबातचीत सहायक, बिजनेस सौदे फायदेमंद।
खर्च नियंत्रित रखें, स्वास्थ्य में आराम जरूरी।लव लाइफ अच्छी जाएगी। पार्टनर के साथ प्यार भरे लम्हें बिताने का मौका मिलेगा। साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। कला, फैशन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपका मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशिफलआलस्य दूर करें, ऑफिस में बदलाव सकारात्मक।
प्रेम स्पेशल, स्वास्थ्य बेहतर।किसी से फालतू में बहस करने से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। जल्द ही नया मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपका बुरा सोच सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें।
धनु राशिफलघरेलू विवाद संभव, मेहनत रंग लाएगी।
धन में मदद मिलेगी, प्रेम में खटास से बचें।नई योजना शुरू करने के लिए दिन फेवर में है। कहीं पर ट्रैवल के योग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशिफलमिलाजुला दिन, विचार बदल सकते हैं।
आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। सीनियर्स का अब पूरा-पूरा सपोर्ट मिलने वाला है और आगे चलकर नए मौके भी मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे।
कुंभ राशिफलमेहनत जारी रखें, स्टार्टअप अच्छा।
प्रेम संजीदा, स्वास्थ्य सतर्कता बरतें।दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। साथ ही आज धन लाभ के भी योग हैं। आज बस ध्यान रखें कि आपको इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच-समझकर करना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन राशिफलसामाजिक भागीदारी बढ़ेगी, आपका मन शांत रहने वाला है। आप पॉजिटिव सोचेंगे। क्रिएटिव काम में सफलता मिलने के योग है। लव लाइफ में इमोशनल तौर पर चीजें और मजबूत होंगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से अच्छा महसूस होगा। खानपान ठीक रखें।
13 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से जीवन से डर, भय, रोग आदि से राहत मिलती है।
आचार्य अखिल द्विवेदी











