जनपद में अपराधियों के विरुद्ध व अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु की गयी कार्यवाही

कानपुर देहात  थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 539/2025 धारा 64/74 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त कल्लू उर्फ सत्यम पुत्र बाबू उर्फ पप्पू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बानपुरवा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना सट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त मनीष उर्फ मिर्ची पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम वीलवल का पुरवा मौजा ततारपुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष, को रास्ते पर आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 09 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना गजनेर पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों व थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें