अर्हता  के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अनिवार्य उपस्थिति।

 

कानपुर देहात  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के आलेख (ड्राफ्ट रोल) के पठन-पाठन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कपिल सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 11 जनवरी 2026 को जनपद के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बीएलओ द्वारा संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र की आलेख निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि, विलोपन या अपवर्जन की पहचान की जा सके तथा समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
यह प्रक्रिया मैनुअल ऑन इलेक्ट्रोरल रोल्स–2023 के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम सभा/वार्ड समिति की बैठक में संपादित की जाएगी तथा बैठक की कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण भी किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण में सहयोग प्रदान करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें