भाजपा के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें कीं

कानपुर देहात। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने विधानसभा अकबरपुर–रनिया के विभिन्न मंडलों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें कीं। इस दौरान रनिया मंडल के शक्ति केंद्र रनिया के बूथ संख्या 213 से 220 तक तथा शक्ति केंद्र किशरवल के करबक 81, 82, सिहुरा भावन 83, करचल 258, किशरवल 78, 79, 80 और बिलई 76 के बूथों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मंडल रूरा के शक्ति केंद्र अम्बरपुर के बूथ संख्या 08, 09 (अम्बरपुर), 10, 11 (कारी कलवारी), 239 (लमहरा), 240 (बुझवा), 241 (वीरपुर नकासिया) एवं शक्ति केंद्र चैनपुर के बूथ संख्या 12 (भंवरपुर), 13 (चैनपुर), 14 (बंजारन डेरा), 15 (अंदया) और 16 (इकघरा) में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सशक्त, पारदर्शी और समावेशी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराए जाएं तथा मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरे नामों को हटाकर मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर अभियान का प्रचार करें, युवाओं एवं नए मतदाताओं को जागरूक करें और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, रविंद्र अवस्थी ‘पुच्चू’, नितिन कुशवाहा, अंकित परमार, उमा द्विवेदी, आलोक कुशवाहा, संजय पाल, छोटे राठौर, राकेश पाल, सौरभ यादव, श्याम बाबू मिश्रा, निक्कू तिवारी, हर्षित त्रिवेदी, नीतू पांडेय, राजेन्द्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें