कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्री धीरू सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम रतनपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात द्वारा उसके पिता चन्द्रपाल सिंह व उसके छोटे भाई अमन पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 478/2025 धारा 109(1)/ 115(2)/ 118(1)/ 131/ 324(5)/ 351(3)/ 3(5)/ 117(2) बीएनएस बनाम 1. आकिब खान पुत्र साबिर खान 2. जावेद खान पुत्र साबिर खान 3. मैहरोज खान पुत्र साबिर खान 4. साबिर खान पुत्र स्व0 गौसी खान समस्त निवासीगण ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात 5. कुछ अज्ञात लोग नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्तगण 1. साबिर उर्फ चुन्नू खान पुत्र स्व0 गौसी खान 2. आकिब खान पुत्र साबिर उर्फ चुन्नू खान उपरोक्त को आज महेरा बम्बा रोड निकट ब्रह्म देव स्थान सड़क पर थाना क्षेत्र रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. साबिर उर्फ चुन्नू खान पुत्र स्व0 गौसी खान, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
2. आकिब खां पुत्र साबिर उर्फ चुन्नू खान, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थाना रसूलाबाद पुलिस ।











