कानपुर।
धर्म प्रसार जनकल्याण समिति द्वारा रामबाग पार्क, पी रोड में संचालित नि:शुल्क विद्यालय में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे प्रेम, उल्लास और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज बनकर गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से खुशियां बांटते नजर आए।
इस अवसर पर बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, टोस्ट एवं उपहार वितरित किए गए तथा सर्दी को ध्यान में रखते हुए चाय व कॉफी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र के पाठ के साथ हुआ, जिसमें आने वाले नए वर्ष के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री जी ने कहा, “सांता भी हमारे भोलेनाथ के भक्त हैं। जैसे भोलेनाथ सभी को स्वीकार करते हैं, वैसे ही सनातन धर्म प्रेम, समरसता और मानवता का संदेश देता है। बच्चों की खुशी ही हमारे हर आयोजन का उद्देश्य है।”
इस आयोजन में शिक्षिका नैंसी वर्मा, पार्षद विवेक शर्मा सहित पं० सुशील कुमार मिश्रा. अखिलेश तिवारी, अवनीश तिवारी, अनुराग तिवारी,भूपेंद्र सहाय, संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, सुजीत एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











