सभी बूथों में अटल जी की जयंती मना कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

 

भाजपाईयों ने चित्र में माल्यार्पण कर किया नमन

 

कालपी (जालौन) गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात हिंदी कवि-पत्रकार, ओजस्वी वक्ता एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती कालपी नगर के सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई। पूर्व विधायकों तथा कार्यकर्ताओं ने
शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।नगर के मोहल्ला राजघाट,सदर बाजार,राम चबूतरा, आदि स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे। वे लोकसभा में 10 बार और राज्यसभा में 2 बार चुने गये। तथा लखनऊ से सांसद के रूप में देश-प्रदेश की सेवा की। स्वास्थ्य कारणों से वर्ष 2009 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अटल जी ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में प्रारंभ किया और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पहले प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार पाँच वर्ष का कार्यकाल बिना किसी व्यवधान के पूर्ण किया। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन के साथ सरकार बनाई, जिसमें 81 मंत्री शामिल थे।
नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई वर्ष 2005 के बाद वे राजनीति से पूर्णतः निवृत्त होकर नई दिल्ली स्थित कृष्णा मेनन मार्ग के सरकारी आवास में रहते थे।
जयंती कार्यक्रम में डॉ. अरुण महरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, शशिकांत सिंह चौहान, संतोष राठौर, सुयश गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, अतुल बड़ेरिया, राकेश पुरवार,पवनदीप निषाद, , रविंद्र श्रीवास्तव (एडवोकेट), आशुतोष मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व सभासद मनोज पाण्डेय, कुंवर जू उरकरा कला, सत्य प्रकाश बिश्नोई, अशोक बाजपेई, लल्ला सेंगर, अरविन्द राठौर,वृहमा सिंह यादव, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थिति लोगों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें