कालपी (जालौन)। नए यमुना पुल के समीप स्थित काली माता मंदिर, कालपी धाम में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम का भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल होकर धर्ममय वातावरण का निर्माण करेंगे। इसी दिन से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ भी होगा।
कथा वाचन का पावन कार्य भगवताचार्य श्रीमद् भागवत आचार्य पंडित श्री जितेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (सिद्ध पीतांबरा पीठ, दतिया) के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन से निर्धारित है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव, रुक्मिणी विवाह एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथाओं का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन होगा, जबकि हवन एवं पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
इस पावन आयोजन के आयोजक रामविलास बाबा, पुजारी काली माता मंदिर कालपी हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के आयोजन से कालपी धाम में आध्यात्मिक वातावरण बनेगा और भक्तिमय उल्लास देखने को मिलेगा।











