आज बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आरसेटी में एफएलसीआरपी का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को निःशुल्क टूल किट प्रदान किया गया। इस दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार गंगाराम, जिला उद्योग केंद्र से अजय यादव,ALDM सौरभ सिंह जिला मिशन प्रबंधक बृजेश कुमार और आर्सेटी निदेशक मयंक कटियार उपस्थित रहे। इन महिलाओं को बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में छ: दिवसीय प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है अब यह महिलाएं अपने-अपने सीएलएफ में जाकर समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और वित्तीय सावधानी के बारे में गांव में जाकर जागरूक करेंगे।











