मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया सम्मानित।।

पुखरायां कानपुर देहात – प्रयागराज के मदन मालवीय खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवम तिवारी ने रेलवे की तरफ से खेलते हुए भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए भी अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
प्रतियोगिता के दौरान शिवम ने 63.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।
शिवम ने बताया, “यह जीत मेरी कड़ी मेहनत और अभ्यास का परिणाम है। मेरा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।” उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।











