एसडीम एवं शिक्षकों ने सराहना की
कालपी (जालौन) बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चुर्खी में क्रिसमस ईव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि छोटे कस्बों एवं ग्रामों में बालिकाओं की प्रतिभाओं में कोई कमी नहीं है। बल्कि उसे निखारने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव एक्टिविटी आदि प्रस्तुतीकरण किए गए। कार्यक्रम में शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ श्वेता शर्मा वार्डन, स्नेह लता कुशवाहा, दीपिका सिंह, सरिता कटियार, इंदु कुमारी, शैलजा सिंह, रश्मि, सुनीता आदि लोगों के अलावा छात्राओं ने सहभागिता की।











