कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं सुशासन“ विषय पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
कानपुर देहात शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी“ के जन्म दिवस के अवसर पर निर्गत किए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा ’राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ का लोकार्पण कार्यक्रम से निर्धारित है। उक्त के दृष्टिगत “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र प्रेरण स्थल, लखनऊ पर प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। उक्त लाइव प्रसारण कार्यक्रम जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, माती. कानपुर देहात में किया जायेगा। शासनादेशों द्वारा निर्गत किए गए दिशा-निर्देशों के कम में “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक निम्नानुसार कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैः-कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं सुशासन“ विषय पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता (अधिकतम 1000 शब्द सीमा के अन्तर्गत) का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करायें। स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं को “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की उपलब्धियों से परिचित कराने हेतु “सुशासन के महत्व“ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करायें। शासन के निर्देश के कम में लाइव प्रसारण कार्यक्रम के उपरान्त जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण-पत्र वितरण का कार्य, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, कानपुर देहात एवं जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा “भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष की अवधि में सम्बन्धित विभागों द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों का एक संक्षिप्त विवरण उच्च शिक्षा विभाग के ई-मेल higher076@gmail.com पर अपलोड जिला विद्यालय निरीक्षक करायें। जनपद के समस्त नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय के द्वारा किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी“ के जन्म दिवस के अवसर पर सफल आयोजन हेतु अपेक्षानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए को कलेक्ट्रेट सभागार, कानपुर देहात में अपरान्ह 01ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।











