सन्दी में नि:शुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न, 50 मरीजों की जांच, एक दर्जन मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन हेतु कानपुर भेजे गए

 

कालपी (जालौन)। जिला अन्धता निवारण समिति के सहयोग से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर द्वारा ग्राम सन्दी में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। शिविर का आयोजन डॉ. श्याम बिहारी दीक्षित के आवास, नागदेवता मंदिर के बगल, ग्राम सन्दी में किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर में नेत्र परीक्षक डॉ. सौम्या चतुर्वेदी एवं डॉ. शिवम द्वारा कुल 50 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जांच के उपरांत मोतियाबिंद से पीड़ित लगभग एक दर्जन मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु कानपुर स्थित डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन, दवा, चश्मा, भोजन एवं आने-जाने की सुविधा पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर इलाज से अंधत्व को रोका जा सके। शिविर के सफल आयोजन में हरिचन्द्र दीक्षित (बापू पत्रकार), सचिन दीक्षित (बिट्टू), कृष्णकांत तिवारी (बिल्ले), राहुल पाठक, डॉ. श्याम बिहारी दीक्षित एवं शिव सिंह कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें