सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

 

कानपुर देहात 

खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  सांसद लोकसभा अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले जी द्वारा दीप प्रवज्लन कर किया गया।  सासंद खेल स्पर्धा में जिलाधिकारी कपिल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी,, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण अन्य विभागों आदि के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु निर्णायक मंडल में माध्यमिक विद्यालयों से पी०टी०आई० / अनुदेशकगण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुये एथलेटिक्स सीनियर बालिका वर्ग में चक्का फेक में अनामिका, गोला फेक में अनामिका, 100 मी में शगुन, 200 मी० में शगुन, 800 मी० में दिव्यांशी सीनियर बालक में 100 मी० शिवा शर्मा, 200 मी० में सैरभ कुमार, 1500 मी० में आकाश सब-जूनियर बालिका में 100 मी० में राधा देवी, गोला फेक में दृष्टि, 800 मी० में अंजली, चक्का फेम में दृष्टि, सब-जूनियर बालक में 100 मी० में सुमित, 800 मी० में राधाकृष्ण यादव, बैडमिन्टन (एकल) में याश्विन त्रिपाठी, बैडमिन्टन डबल्स में युवराज, ऋत्विक, वालीवॉल बालक में कैप्टन शिवांग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम दिवस के समापन उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के आगामी दिवस में कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले जी ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। आज का युवा खिलाड़ी ही कल का सशक्त नागरिक बनेगा। हार और जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करें, क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिश्रम और संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में नीरज रानी जिला पंचायत अध्यक्ष, गुड्डन सिंह चेयरमैन नगर पंचायत, अकबरपुर कानपुर देहात के प्रतिनिधि, राजेश तिवारी जिला अध्यक्ष, रामविलाश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष, जितेन्द्र त्रिपाठी जिलामंत्री, नीरज पाण्डेय पूर्व जीला उपाध्यक्ष, अंजू सिंह गौर मण्डल उपाध्यक्ष, नीरज गौतम मण्डल उपाध्यक्ष, शिवप्रताप सिंह पूर्व जिलामंत्री, पवन अग्निहोत्री सहकारी समिति के अध्यक्ष आदि मा० जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें