कालपी (जालौन) जिलाधिकारी के निर्देश के अनुरूप उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चौक का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता जानी तथा छात्राओं के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया।
सोमवार को औचक तरीके से उक्त आवासीय विद्यालय में पहुंच कर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं से अंग्रेजी की कविता सुनी। कक्षा 7 की बालिका अलसुमा द्वारा कविता सुनकर उसकी प्रशंसा की। वार्डन द्वारा विद्यालय परिसर में मिट्टी भराव हेतु निवेदन किया गया। जिस पर एसडीएम सर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। एसडीएम सर के द्वारा रजाई गद्दा आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में वार्डन साधना निरंजन, प्रियंका भदौरिया,सोनल रेवती, कुसुम लता लेखाकार, रचना राजपूत आदि उपस्थिति रही।