जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जरूरतमंदों को कंबल वितरित।

 

कानपुर देहात, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह के निर्देशन में शीतलहर एवं ठंड से प्रभावित जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत कंबल वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इस क्रम में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में चिन्हित असहाय, निराश्रित, वृद्ध, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया कि वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि शीतकाल के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न रहे। इसके लिए सभी तहसीलों में निरंतर निगरानी रखते हुए कंबल वितरण, रैन बसेरों की व्यवस्था तथा अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक कदम समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से उठाए जाएं। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई।
जनपद प्रशासन द्वारा आगे भी मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें