औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कानपुर देहात समग्र शिक्षा माध्यमिक के द्वारा कैरियर गाइडेंस के अंतर्गत जनपद स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन मेला आज जनपद कानपुर देहात के माती मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र (इको पार्क) में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, कैरियर गाइडेंस से संबंधित विद्यालय नोडल शिक्षकों, प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कैरियर मार्गदर्शन मेला 2025 का शुभारंभ अपर जिला जज हिमांशु कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा, उपायुक्त स्वरोजगार गंगाराम वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी, प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार, सुनील कुमार पाल स्वरोजगार प्रेरक, सेवायोजन कार्यालय से श्रीराम जी, जिला क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा एवं समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद नोडल प्रभारी अनुप्रिया गौतम प्रवक्ता पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां, कौशल किशोर तिवारी प्रवक्ता वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज परौंख , आई ड्रीम करियर से मुनीर आलम आदि ने कैरियर गाइडेंस से संबंधित अलग-अलग विषयों पर अपने विभाग से संबंधित नवीन जानकारियां देकर बच्चों को करियर के प्रति प्रेरित किया । इसके उपरांत समस्त अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया एवं बच्चों को कैरियर गाइडेंस के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित कर बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है तथा अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी 21 राजकीय विद्यालयों ने अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं ने कैरियर गाइडेंस के विषय में जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर अकबरपुर की छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत रहा। जेके मिलेनियम एजुकेशन सेंटर अकबरपुर के छात्र छात्राओं की संयुक्त बैंड टीम द्वारा बैंड के माध्यम से तथा श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डीसी जिला विज्ञान क्लब धर्मेश द्विवेदी, बलबीर यादव, अंशुल पांडेय, फूल सिंह, सुशील कुमार, समर बहादुर मौर्य एवं जनपदीय नोडल कैरियर गाइडेंस राजमोहन सिंह के सहयोग से किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें