अभियान में 9688 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

कालपी (जालौन) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में कालपी में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया गया। सप्ताह भर के दौरान 9688 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जागरूक किया।

कालपी (जालौन)   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि 0 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का अभियान 14 दिसम्बर से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पहले दिन रविवार को कालपी नगर के अलग-अलग विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों में 33 जगह पर पोलियो बूथ स्थापित करके 9688 बच्चों को दवा पिलाई गई। ‌जबकि स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमों के द्वारा घर-घर में पोलियो की दवा पिलाने के लिए 5 दिनों तक अभियान चलाया गया। घर के अभियान में 18 टीमें तथा 5 ट्रांजिट बूथ में पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान में आशा बहू, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकत्री शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु के शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई।उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जीरो से 5 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गये है। चिकित्सा अधिकारियों डॉक्टर विशाल सचान, डॉक्टर शेख शहरयार ,डॉक्टर अशोक कुमार चक ने घूम घूम कर पोलियो बूथों का निरीक्षण किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें