कानपुर देहात शासन के निर्देशानुसार जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका वर्ग के अनुसार एथलेटिक्स, वालीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिन्टन, एवं फुटबॉल विधायों में विधायक स्पर्धा के विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के मध्य दिनांक 23 को एथलेटिक्स, वालीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन व 24 दिसम्बर, 2025 को बैडमिन्टन, एवं फुटबॉल प्रतियोगिता प्रातः 09 बजे से जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात कराया जायेगा, साथ ही इस स्पर्धा में सांसद खेल महोत्सव में पंजीकृत खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते है।











