कानपुर देहात उप कृषि निदेशक हरी शंकर भार्गव ने बताया कि स्व० चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी की जंयती के अवसर पर “किसान सम्मान दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के परिपालन में जनपदीय “किसान सम्मान का आयोजन मुख्यालय पर, विकास खण्ड स्तर पर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र आयोजित किया जायेगा, जिसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन एवं पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य / सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को एक-एक शॉल एवं प्रशस्ति पत्र तथा जनपद स्तर प्रथम पुरस्कार रू० 7000.00 व द्वितीय पुरस्कार रू० 5000.00 एवं विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार रू0 2000.00 डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे बैंक खातें में प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। किसान सम्मान दिवस के सुअवसर पर परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक किसान मेला, फल/शाक-भाजी शो का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय में सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में किया जायेगा । उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागो ंसे अनुरोध किया है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रदर्शनी / स्टाल लगवाते हुए, सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में ससमय स्वयं भी प्रतिभाग कर कृषकों को दें विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें।











