आरपीएफ जवान का शव घर आते ही परिजनों में मच गई चीख पुकार

पानी में डूबने से आरपीएफ जवान की हुई थी मौत

घाटमपुर-कस्बे के कानपुर रोड में बने मड पंप को कई वर्ष हो चुके हैं परंतु पानी अभी भी खाली नहीं हुआ है और हालात ज्यों कि त्यों बनी हुई है। जिसका खामियाजा वहां रह रहे लोगों को झेलना पढ़ रहा है। हद तो तब हो गई जब आरपीएफ के जवान को अपनी जान गंवानी पड़ गई,और परिजनों में चीख पुकार मच गई। बता दें कि कस्बे के कुष्मांडा नगर में भरे पानी में डूबने से शनिवार को सस्पेंड चल रहे एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई थी,जिसके शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा गया था।जो कि रविवार को उसका शव घर आने के बाद परिवार जनों में चीख पुकार मच गई।परिवार वालों ने बताया कि लाखों की लागत से जल निकासी के लिए नगर पालिका के द्वारा मड पंप बनवाया गया था और कहा गया था कि जल्द ही लोगों को जल भराव से निजात मिलेगी।परंतु 2 वर्ष होने को आ रहा है हालत ज्यों कि त्यों बनी हुई है इसमें नगर पालिका की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।आखिर कब हमें इस जल भराव से निजात मिलेगा/

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें