कानपुर देहात कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में, आज चौकी जैनपुर थाना अकबरपुर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुयी की समय करीब 18.10 बजे मोहम्मद आलमीन पुत्र साहब आलम उम्र करीब 12 वर्ष निवासी गुरसायगंज जनपद कन्नौज जो कि अपनी ननिहाल हरदुआ थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात में अपनी मां के साथ आया हुआ था। मां शमीमा बेगम द्वारा डांट दिये जाने के कारण नाराज होकर घर से निकलकर कही चला गया। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी जैनपुर, उ0नि0 सौरभ राणा, चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उ0नि0 सोमवीर सिंह, हे0का0 राजू त्यागी, हे0का0सोनू कुशवाह, हे0का0शिशुपाल सिंह, का0भूपेंद्र सिंह, का0विनय सिसोदिया व का0 इंद्रदेव द्वारा ग्राम हरदुआ के सम्भ्रन्त व्यक्तियों के सहयोग से गुमशुदा बालक मोहम्मद अलमीन को नवीपुर रोड थाना अकबरपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
पुलिस के इस सराहनीय कार्य की परिजनों तथा लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
गुमशुदा बच्चे का विवरण- मोहम्मद आलमीन पुत्र साहब आलम उम्र करीब 12 वर्ष निवासी गुरसायगंज जनपद कन्नौज।











