थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को अवैध असलाह-कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना भोगनीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से मूसानगर रोड से नोनापुर रोड होता हुआ पुखरायां की तरफ आ रहा है, जो शातिर चोर है और जिसके पास अवैध तमंचा भी है। उक्त सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रिशब पुत्र दयाशंकर निवासी वार्ड नं0 6 लोहाई मोहल्ला कस्बा व थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष को एम0पी0एस0 इण्टर कालेज के सामने नोनापुर रोड पुखरायां थाना क्षेत्र भोगनीपुर से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 407/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। रिशब पुत्र दयाशंकर निवासी वार्ड नं0 6 लोहाई मोहल्ला कस्बा व थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष पूछताछ का विवरण- अभियुक्त रिशब उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि मैं चोरी करता हूँ, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व कारतूस अपने पास रखता हूँ ।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें