हादसे ने शरीर को घायल किया, लेकिन अमृता के हौसले को नहीं तोड़ पाया, जिला प्रशासन ने पूरा किया परीक्षा देने का सपना

 

मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली के अनुरूप जिलाधिकारी की पहल लाई रंग, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती अमृता ने स्क्राइब की मदद से दी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

जालौन। हौसले बुलंद हों तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। उरई के शांतिनगर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से झुलसी नन्हीं अमृता ने आज अपनी इसी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। हादसे में घायल होने के बावजूद जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने का उसका सपना अधूरा न रह जाए, इसके लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए विशेष व्यवस्था की। मुख्यमंत्री  की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप जिलाधिकारी समीर के प्रयासों से अमृता ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 में प्रतिभाग किया। जनपद जालौन के ग्राम एवं पोस्ट खन्नुवा, विकासखंड जालौन निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री अमृता सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हादसे के कारण अमृता स्वयं परीक्षा लिखने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन उसकी पढ़ाई और भविष्य के सपने को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस चुनौती को गंभीरता से लिया। उन्होंने लगातार बच्ची के स्वास्थ्य एवं परीक्षा में शामिल होने की संभावनाओं की निगरानी की तथा झांसी जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर उसे परीक्षा में शामिल कराने के लिए आवश्यक समन्वय किया। प्रशासनिक प्रयासों के फलस्वरूप अमृता को परीक्षा देने की अनुमति प्राप्त हुई।आज अमृता अपने आवंटित परीक्षा केंद्र छत्रसाल इंटर कॉलेज पहुंची। शारीरिक असमर्थता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय लोना, विकासखंड जालौन की कक्षा चार की छात्रा शिफा पुत्री मोहम्मद आजाद को लेखन सहायक (स्क्राइब) के रूप में नियुक्त किया गया। शिफा ने अमृता की ओर से प्रश्नों के उत्तर लिखने में सहयोग किया और इस प्रकार उसकी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 सकुशल संपन्न हुई। यह केवल एक बच्ची को परीक्षा दिलाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि उसके सपनों, शिक्षा के अधिकार और भविष्य के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी का मानवीय उदाहरण है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा किसी बच्ची की शैक्षिक यात्रा में बाधा न बनने पाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें