जालौन। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी, राजेंद्र नगर, करमेर रोड, उरई में परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में माॅर्निंग स्टार चिल्डेªन एकेडमी, राजेन्द्र नगर करमेर रोड उरई, नटराज इंटरनेशनल स्कूल, राजेन्द्र नगर उरई, रामजीलाल बालिका इण्टर कालेज, उरई, एस आर कैम्ब्रिज स्कूल, राजेन्द्र नगर उरई आदि विद्यालय के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं मधुमेह (शुगर) की जांच की गई, जिससे वाहन चालकों के स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में राजेश कुमार-सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), डॉ0 रामजीत शर्मा-चिकित्सा अधिकारी, जीशान मोहम्मद-लैब टेक्नीशियन तथा उनकी टीम, रजनीश सिंह-विद्यालय के प्रधानाचार्य, अब्दुल अलीम खान-समाजसेवी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा आमजन को इसके प्रति जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।
Author: Jansan Desh 24















