पुलिस करेगी काशीराम कॉलोनी में रहने वालों का सत्यापन

 

 

 

कालपी (जालौन)  बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग करके कार्रवाई करने की योजना बनाई है। क्षेत्रधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि काशीराम आवासीय कॉलोनी कालपी में रहने वाले लोगों को पुलिस के द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
सीओ ने कल पीस कमेटी की मीटिंग में नागरिकों से विचार साझा किए। कई लोगों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने को लेकर चर्चा की थी। सीओ ने नागरिकों से अपील की है कि अगर आपके पास संदिग्ध टाइप का व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना अवश्य दें। उन्होंने कहा कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों का सत्यापन पुलिस के द्वारा किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें