विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कार्मिकों की डाटा फीडिंग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

कानपुर देहात। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की डाटा फीडिंग के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में कार्मिकों के डाटा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पोर्टल पर कार्मिकों का डाटा सही एवं त्रुटिरहित भरा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 नवंबर 2026 से पूर्व जनपद के समस्त कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों का डाटा निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही न बरती जाए।
इसके उपरांत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों के कार्मिकों का डाटा पोर्टल पर फीड किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने भी अपने संबोधन में कार्मिकों की डाटा फीडिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें