ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल दुकानों की चैकिंग कर लिए सैंपुल

कालपी (जालौन)। मंगलवार के दिन मरीज को मेडिकल स्टोर से सही दबाये मिलने के उद्देश्य से ड्रग इंस्पेक्टर ने नगर में आकर दो मेडिकल स्टोरों की चैकिंग अभियान चलाकर दवाइयों के सैंपुल लेकर साफ सफाई एवं उपभोक्ताओं को कैश मेमो देने के कड़े निर्देश दिए छापामारी अभियान की भनक लगते ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी अपनी शटर बंद कर रफू चक्कर हुए।
बताते चलें ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने आकर सीएचसी कालपी के सामने स्थित यूनिक मेडिकल स्टोर की दुकान में पहुची दुकान में मौजूद प्रोपराइटर अरुण कुमार आशीष यादव अपनी दुकान का संचालन कर रहे थे चैकिंग अभियान चलाते हुए जमकर एक-एक दवा की चैकिंग की कुछ दवा एक्सपायरी डेट मिली तो उसको नष्ट किया गया एवं सैंपुल लिए समीप में स्थित ज्ञान मेडिकल मौजूद रंजीत निषाद दुकान का संचालन कर रहे थे दुकान में ड्रग इंस्पेक्टर ने पहुंचकर मेडिकल दुकान में डोर टू डोर रखी हुई दवाइयां की एवं अभिलेख की चैकिंग कर दवाओ के सैंपुल लिए उन्होंने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि दुकान में साफ सफाई रखें तथा दबाई को क्रमबद्ध तरीके से रखे तथा आने वाले उपभोक्ताओं को दवा साथ कैश मेमो भी उपलब्ध कराने कड़े निर्देश दिए उन्होंने दोनों मेडिकल स्टोरो सही पाया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें