सभी पत्रकार अच्छे कार्यों में सहयोग करें एवं सभी पत्रकार सुबह व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रखे-प्रभारी निरीक्षक
कालपी (जालौन)। प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता एवं पत्रकारों की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई।
मंगलवार दोपहर उपरांत 2 बजे कोतवाली कालपी अथित ग्रह में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकार सदानंद सिंह ने मौजूद पत्रकारों से शिष्टाचार भेट की एवं उनके सुझावों को सुनकर यथा संभव निस्तारण करवाने का पूरा आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों की कार्यों में सहयोग देने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए सभी पत्रकार पुलिस के अच्छे कार्यों में सर्वाधिक सहयोग करें तथा नगर व क्षेत्र में अमन शांति हेतु सदैव बनाने में सर्वाधिक सहयोग करने की अपील की प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने मौजूद पत्रकारों से संक्षिप्त भेट की भेंट दौरान शरीर को स्वस्थ रखने हेतु कई गुरु मंत्र देकर प्रतिदिन सभी पत्रकार व्यायाम कर अपने शरीर को सदैव स्वस्थ रखने हेतु पुरजोर आवाहन किया उन्होंने मौजूद पत्रकारों से कहा कि कोई भी समस्या सामने आए तत्काल बताएं जिससे कोई अपराध क्षेत्र में न हो सके उन्होंने कहा पुलिस आपकी सेवा में सदैव समर्पित रहेगी मौके में कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार खुफिया तंत्र इंस्पेक्टर एसके पटेल उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव प्रेस क्लब संरक्षण सतीश द्विवेदी संरक्षक हरिश्चंद्र दीक्षित अवधेश बाजपेई महामंत्री पवन दीपनिषाद शिवांग शुक्ला मनोज पांडे प्रशांत शुक्ला अनुराग पंडित दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















