मासिक पंचायत में किसानों ने समस्याओं को लेकर भरी ह़कार

कालपी (जालौन) सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत प्रगतिशील कृषक गोविन्द सिंह
की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें किसानों ने विभिन्न समस्याओं को उठा कर एसडीएम मनोज कुमार सिंह
को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन को सौंपकर समस्या के निदान करने की मांग की।

मासिक पंचायत के उपरांत किसानों का प्रतिनिधिमंडल तहसील कालपी में पहुचा। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि कालपी तहसील क्षेत्र में
यमुना नदी की बाढ़ से मटर,धान, ज्वार बाजरा की फसलें बर्बाद होने से प्रभावित किसानों की माली हालत खराब हो गई है। इसलिए प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
बे मौसम बारिश से खरीफ व रवि कि फसले पूर्णत नष्ट हो गई हैं।प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
किसानों को सहकारी समितियां तथा प्राइवेट दुकानों में निर्धारित रेट में डी ए पी तथा यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। धान, बाजरा, ज्वार को एम एस पी रेट मैं खरीद की सरकारी क्रय केंद्रो में उचित व्यवस्था की जाए। पशुओं से फसलों की बरबादी रोकी जाए।रियल टाइम खतौनी में जो गड़बड़ी है उसे जल्दी ठीक कराया जाए। राजकीय नलकूपों में विद्युत तथा यांत्रिक दोष को ठीक करा कर चलाया जाए।
अन्ना गोवंशों व जानवरों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। मासिक पंचायत में मंडल महामंत्री सुरेश सिंह चौहान, अनुराग पांडेय,महेश लमसर,सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, ओम सिंह पूर्व प्रघान,देव करने सिंह, जयपाल सिंह,श्याम बाबू पाल, उदय सिंह इमलिया, लेख रामपाल शहादपुरा, जमराम कुशवाहा राजबहादुर लोहरगांव, सुरेंद्र पाल सिंह, देवकरण सिंह श्याम बाबू पाल, उदय सिंह इमलिया लेख रामपाल सहादपुरा, जकुशवाहा, राज बहादुर लोहारगांव, सुरेंद्र पाल सिंह, समेत किसान शामिल रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें