कालपी (जालौन) सोमवार को तहसील कालपी में अधिवक्ताओं के द्वारा अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव एडवोकेट का फूल मालाओं को पहना कर मिठाईयां बांटकर स्वागत किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी ने कहा कि हम लोगों के बीच के साथी को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति अधिवक्ताओं तथा समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है। सतीश निषाद, रविंद्र श्रीवास्तव,गोलू श्रीवास्तव शिवम पाल,सफीक अहमद आदि वकीलों ने खुशी जताई है।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंप है उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी तथा लगनशीलता से पूरा करूंगा तथा अधिवक्ताओं की जो भी समस्या होगी उसको प्राथमिकता से समाधान कराने की कोशिश करूंगा।











