एसपी और एएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं।
अधिकारियों ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के प्रभावी समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें