नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

कालपी (जालौन)। जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा आटा निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा आटा निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को नंदकिशोर उर्फ नंदू कुशवाहा (निवासी बघौरा बाईपास, कोतवाली उरई) बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई।
तहरीर के आधार पर आटा पुलिस ने 19 अक्टूबर 2026 को आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) और धारा 87 के तहत एफआईआर संख्या 0160/2026 पंजीकृत की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आर०एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें