कालपी (जालौन)।परिवार के चाचा एवं पुत्र ने भतीजे को मारपीट कर घायल किया घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में हमलावरों के खिलाफ शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
ग्राम बैरई निवासी राहुल पुत्र संजय ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि खेत में पानी लगाने पर चाचा नरेंद्र एवं उसके पुत्र अनिल समेत से विवाद हो गया था उसी वजह से नाराज होकर मेरे दरवाजे में आकर मुझे गाली गलौज कर लाठी डंडों से सिर फोड़ कर बूरी तरह से घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावरों को ललकार तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना को प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल संज्ञान में लेकर घायल युवक को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराने हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










