चौकी प्रभारियो ने चार लोगों को शराब सहित गिरफ्तार किया तथा 43 क्वार्टर 5 लीटर कच्ची शराब एवं एक चाकू की बरामद

कालपी जालौन। चलाये जा रहे अभियान के तहत कालपी पुलिस टीम ने बीती रात अलग-अलग जगह से चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया साथ में क्वार्टर एवं कच्ची शराब एवं चाकू बरामद की कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी कुशल निर्देशन में ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ रविवार की रात अभियान चलाते समय छौंक बस स्टॉप के समीप ग्राम छौक निवासी रवि कुमार पुत्र आसाराम संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया साथ में जामा तलाशी लेने पर झोले में भरे 22 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए इसी क्रम में उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ अभियान में लगे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम छौक निवासी तेज सिंह पुत्र छन्नू गांव के समीप झोले में 21 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए इसी क्रम में महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान चला रहे थे तभी कर्बला समीप देवकली निवासी भूरा पुत्र गुलजारी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया इसी क्रम में टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव महिला सिपाही संध्या यादव के साथ भ्रमण कर रहे थे तभी लंगरपुर समीप लंगरपुर निवासिनी राधा पत्नी संदीप को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया उक्त घटनाओं में चारों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम जुर्म धारा 60 एवं 4/25 के तहत मुकदमा कायमकर विवेचना उप निरीक्षक रामजीलाल उप निरीक्षक विशाल सिंह उप निरीक्षक रामनिवास आदि को जांच सौंपी कोतवाली कार्यालय से पुलिस ने अभियुक्तों की सारी औपचारिकता पूर्ण कर जिला मुख्यालय में फिंगर की कार्रवाई करते हुए कोतवाली कालपी से दूसरे दिन सोमवार को मुचालका भरकर छोड़ा अभियान से शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें