कालपी (जालौन)। एम एस बी इंटर कॉलेज कालपी कक्षा 8 की छात्रा आस्था बिश्नोई को प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक पद का एक दिन हेतु दायित्व सौपा उक्त छात्रा बिश्नोई ने नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक पद संभालते हुए बैठकर प्रभारी निरीक्षक तिवारी की उपस्थिति में बीते दिन शनिवार के दिन आए हुए फरियादियों में ग्राम उसर गांव निवासी देशराज पुत्र गुलाम की शिकायत सुनकर तत्काल कार्यालय में मौजूद मुंशी विनीता एवं शैलेंद्र को मुकदमा दर्ज करने का आदेश तत्काल दिया वही नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक का फरमान मिलते ही कार्यालय मुंशीयों ने तत्काल हमलावरों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को चिक रसीद उपलब्ध कराकर कार्यवाही अमल में लाई गई इतना भी नहीं कोतवाली में आए हुए फरियादियों की समस्या सुनकर यथा संभव निस्तारण कर फरियादियों को संतुष्ट कर घर को रवाना किया फरियादियों की समस्याओं को सुनते वक्त मौजूद लोगो में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह महिला उपनिरीक्षक ममतेश कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा मुंशी वीरेंद्र आदि स्टाफ मौजूद था।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












