कानपुर देहात पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक्शन, 499 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में  चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 499 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट नहीं पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें