कालपी (जालौन)। 5 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने ट्रक नंबर यूपी 32 क्यूटी 3218 चालक अज्ञात के खिलाफ जुर्म धारा 281 106 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच सौंपी।
ग्राम लुहर गांव निवासी पीड़ित राजा सिंह पुत्र श्याम सिंह सेंगर ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 9 अक्टूबर समय शनिवार दिन 1:30 बजे मेरे 45 वर्षीय चाचा जोल्हूपुर मोड में किनारे सड़क से पैदल चल रहे थे तभी उपरोक्त ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई घटना के बाद सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने में समय लगा इसलिए मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













