सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, अकबरपुर, कानपुर देहात में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खुशी प्रजापति ने प्रथम, धैर्या ने द्वितीय तथा सोनम देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में ललित कुमार ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय तथा मोनिस मंसूरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष  रेणुका सचान एवं भाजपा के जिला मंत्री  जितेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना तथा टीम भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम की आयोजक एवं जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बैज लगाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्ता, बॉक्सिंग कोच आशीष, बैडमिंटन खिलाड़ी गणेश श्रीवास्तव सहित अन्य खिलाड़ियों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर शिक्षक संजय मिश्रा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, क्रीड़ा प्रभारी भानू प्रताप सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, मोहित एवं अरविन्द कटियार सहित अंजलि उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें