भाजपा कानपुर देहात की मासिक जिला कार्य समिति बैठक माती में संपन्न

 

कानपुर देहात – भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की मासिक जिला कार्य समिति बैठक आज जिला कार्यालय माती में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे एवं जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाये जाएं। बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर पर रजिस्टर तैयार किए जाएं। रजिस्टर में लाभार्थी संपर्क सहित बूथ स्तर की समस्त जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर दिया। सेवा संकल्प से संबंधित कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलने एवं जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जोर दिया

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि चुनाव का समय बहुत कम बचा है। हमें युद्ध स्तर पर तैयारी करके कानपुर देहात की चारों विधानसभाओं में विजय पताका फहरानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटना होगा। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

बैठक में महामंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान नीरज पांडे केपी सिंह सौरभ मिश्रा राकेश तिवारी अंशु तिवारी योगराज राजपूत बबलू कटियार बृजेंद्र सिंह साकेत पाल उपस्थित रहे।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें