कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अकबरपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जिला अस्पताल परिसर, अकबरपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिलाओं के ठहरने के कक्षों, बिस्तरों, शौचालयों, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त प्रकाश एवं हवा की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, आपातकालीन सहायता व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की।
एसपी ने कर्मचारियों और परामर्शदाताओं से संवाद कर महिला पीड़िताओं को दी जा रही सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई रखी जाए और महिलाओं को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखने के साथ सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने और शिकायतों का समय से निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें