भोगनीपुर में आसिफ कुरैशी को बनाया गया सह-सेक्टर प्रभारी, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

 

भोगनीपुर, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र-208 में आज समाजवादी पार्टी की सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में आसिफ कुरैशी को सह-सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माधुरी यादव ने अंगवस्त्र भेंट कर आसिफ कुरैशी का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने विश्वास जताया कि आसिफ कुरैशी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

बैठक में प्रदेश सचिव काशिफ खान, अब्बू अजहरी, फैजान खान, दुशवंत यादव, छोटे पठान और कन्हैया सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें