राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के अथक प्रयास रंग लाए, सपेरा समाज के 26 परिवारों को मिलेगी अपनी छत की उम्मीद

कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं सदर विधायक अकबरपुर-रनिया प्रतिभा शुक्ला के अथक प्रयासों से सपेरा समाज के पात्र परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। नगर पंचायत रनिया के अंतर्गत गाटा संख्या 340क की 0.246 हेक्टेयर बंजर भूमि को सपेरा समाज के 26 व्यक्तियों को पट्टे पर दिए जाने के प्रकरण में शासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकरण को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के बाद जारी शासनादेश में संबंधित भूमि के मामले में नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस पहल से लंबे समय से अपने आशियाने की उम्मीद लगाए सपेरा समाज के परिवारों में नई आशा जगी है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि गरीब और वंचित परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी परिवार के लिए अपना घर केवल छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। सपेरा समाज के पात्र लोगों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील नेतृत्व में ही वंचित समाज की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विश्वास जताया कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर सपेरा समाज के पात्र परिवारों को अपनी छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें