रनियां पुलिस ने अवैध तमंचा और पांच कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शिवाजी नगर में किराये के मकान से पकड़ा गया 48 वर्षीय ज्ञानेश दुबे, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात। अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रनियां पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर रनियां पुलिस टीम ने शिवाजी नगर में मुन्ना सिंह के किराये के मकान पर कार्रवाई करते हुए ज्ञानेश दुबे (48) पुत्र नंदकिशोर दुबे को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कुर्सी दलितपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में शिवाजी नगर में किराये के मकान में रह रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर रनियां थाने में मुकदमा संख्या 191/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें