कालपी (जालौन)। ग्राम से 8 अक्टूबर गुरुवार के दिन 57 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति घर से लापता होने पर बीती देर शाम यमुना नदी में तैरता हुआ पुलिस टीम के उप निरीक्षक रामजीलाल ने बरामद कर पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेजा पीड़ित पुत्र ने पिता लापता पर कोतवाली कालपी में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताते चलें गुढा खास निवासी रामसेवक पुत्र काली दीन पूर्व की तरह करीब तीन दिन पूर्व घर से लापता होकर खेतों में चले गए थे वहीं नहाने के उद्देश्य से नाले में गहरे पानी में चले जाने पर डूब गए यमुना में बैहते हुए यमुना के देवराहट क्षेत्र में नदी में तैरता हुआ वृद्ध मृतक का शव यमुना में मौजूद लोगों ने देखा देखने के बाद मौजूद गोताखोरों ने रविवार की शाम शव को निकाल कर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु सौपा वहीं सूचना पर आए पुत्र पंकज निषाद ने मृतक शव की पहचान अपने पिता के रूप में की मौजूद परिजनों ने पिता मृतक शव को देखकर कोहराम मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












