कालपी (जालौन )। 44 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र समरथ सिंह निवासी थाना कुठौद ग्राम नैनापुर 17 वर्षीय प्रशांत पुत्र रमाकांत निवासी थाना सिरसा कलार ग्राम मऊ कनार 17 वर्षीय आयुष पुत्र मुकेश निवासी थाना कुठौद ग्राम नौरेजपुर समेत एक व्यक्ति बाइक चलाकर सीधे नियामतपुर की ओर आ रहा था वही दोनों बाइक सवार नियामतपुर से अपने घर जा रहे थे तभी अभैधेपुर समीप सड़क पर दोनों बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई उपरोक्त तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े तीनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायल मरीजो की जांच अलग-अलग समय में की जिसमें एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति पर कप्तान सिंह का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












