उरई। नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई मानसिंह भारती ने बताया कि राजकीय/ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों / ट्रेडों में प्रवेश सत्र अगस्त 2026 में अप्रवेशित/अचयनित अभ्यर्थियों से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 06 से 11 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी (गृह जनपद) व स्थायी पते से सम्बन्धित जनपद की सीटों के लिए पात्र होंगे। राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को पोर्टल www.scvtup.in पर पर पंचम चरण हेतु दो रैंक का विकल्प प्रस्तत होंगे नवीन तथा पूर्व पंजीकृत जिसका प्रिन्ट आउट आवेदन पत्र सहित जनपद के किसी भी राजकीय सस्थांन में विशेषकर नोडल राजकीय आई०टी०आई० उरई में दिनांक 13.10.2026 से 15.10.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक जमा किया जायेगा। चयन/ सीट आवंटन कार्यवाही में उन्ही अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जायेगा जिनके द्वारा रैंक एव आवेदन प्रति जमा की जायेगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 16.10.2026 को संस्थान नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी और दिनांक 16.10.2026 को ही प्रवेश लेना होगा।












