आलू बीज लेने हेतु कृषक पोर्टल पर करें आनलाइन बुकिंग

कानपुर देहात। जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर बल्देव प्रसाद ने कृषकों को सूचित किया है कि उद्यान विभाग में 399 कुन्टल आलू बीज का आवंटन किया गया है। आलू बीज यथा कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन एवं कुफरी चिप्सोना आंवटित है। आलू की खेती करने वाले किसानों को उनकी मॉग के अनुसार प्रजातिवार बीज की बुकिंग विभागीय आनलाइन पोर्टल www.potato.uphorticulture.in के माध्यम से करानी होगी। कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराकर आलू बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज की दरें प्रजाति और श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गयी है। आलू बीज की दरों की जानकारी और बुकिंग के लिये किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने हेतु मो०न०, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, किसान की फोटो, भूमि सम्बन्धी अभिलेख, खसरा और खतौनी आवश्यक होगें। किसानों को अपनी मॉग प्रजातिवार आनलाइन दर्ज करनी होगी। आनलाइन बुकिंग और प्रक्रिया की जानकारी हेतु किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय कमरा न0-315, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में रमेश चन्द्र कटियार, स०उ०नि० मो0न0-6392626116 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें