सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं की ली जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कानपुर देहात।न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विधिक शिविर का भी आयोजन किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात कर उनके रहने, खाने-पीने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक जानकारी ली गई।
इस दौरान ऐसे बंदियों, जो आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अपने मुकदमों की पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें नियमानुसार निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बंदी आर्थिक असमर्थता के कारण न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे तथा उसे विधिक सहायता का लाभ मिल सके।
निरीक्षण एवं विधिक शिविर के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, उप जेलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें